NEWS LALGANJ PRATAPGARH:लालगंज तहसील लगातार बारिश से जलमग्न, अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी परेशानी

न्यूज़ लालगंज, प्रतापगढ़।
तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण लालगंज तहसील परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तहसील परिसर में कई फीट तक पानी भर जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण तहसील के मुख्य गेट से लेकर न्यायालय कक्षों तक पानी भरा हुआ है। अधिवक्ताओं का कहना है कि फाइलें और जरूरी कागजात भीगने के डर से उन्हें कोर्ट आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं दूर-दराज से आए वादकारी कीचड़ और पानी में फंसकर तारीख लेने को मजबूर हैं।

स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए और तहसील परिसर में उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चल सके।

यदि समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो न्यायिक कार्यों में और देरी हो सकती है।

रिपोर्ट: भारत दैनिक दुनिया, लालगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *