नाई समाज का महा सम्मेलन 31 अक्टूबर को बापू भवन टाउन हॉल बलिया में, बिहार MLC डॉ. उर्मिला ठाकुर होंगी मुख्य अतिथि
बलिया (उत्तर प्रदेश)। जनपद बलिया में नाई समाज का महा सम्मेलन दिनांक 31 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार सुबह 10:00 बजे बापू भवन टाउन हॉल, बलिया में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि इस महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उर्मिला ठाकुर (विधान परिषद सदस्य, बिहार सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज शर्मा, अयोध्या का आगमन हो रहा है।
सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य –
- नाई समाज को अति पिछड़ा (EBC) का दर्जा मिले।
- बिहार की तर्ज पर कर्पूरी फार्मूला उत्तर प्रदेश में भी लागू हो।
- नाई समाज पर हो रहे अत्याचारों पर तत्काल रोक लगे।
- जाति सूचक अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर रोक लगे और शासन-प्रशासन कठोर कार्रवाई करे।
आयोजकों ने कहा, “जब तक हम सभी अपनी एकता नहीं दिखाएंगे, तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी। एकता ही नाई समाज की ताकत है।”
उन्होंने जनपद के सभी स्वजातीय बंधुओं, सभी नाई संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे जनपद के नाई समाज का है।
आयोजन समिति में शामिल हैं – प्रदेश अध्यक्ष श्री सुलखन ठाकुर, संस्थापक श्री राजू शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चांदमुनी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर (पूर्व प्रधान रोहना), जिला महामंत्री विजय बहादुर ठाकुर, संरक्षक डॉ. तेज बहादुर ठाकुर, मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी।
भवदीय – डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, नाई सभा समिति, बलिया (उ.प्र.)
