राँची में OBC फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय जनजागरण एवं संवाद यात्रा, 2 नवंबर को होगी विचार गोष्ठी

राँची (झारखंड)। OBC फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र की उन्नति, जनहित में सामाजिक न्याय एवं वंचितों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत झारखंड प्रदेश की राजधानी राँची में दिनांक 02 नवंबर 2026, दिन सोमवार को जन जागरण एवं संवाद यात्रा विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी एवं सुझाव-सहयोग बैठक का आयोजन किया गया है।

गोष्ठी के मुख्य विषय:

  1. जातिगत जनगणना 2027: जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 8(1) के तहत गृह मंत्रालय एवं महारजिस्ट्रार द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी गजट नोटिफिकेशन के आलोक में जातिगत जनगणना 2027 में OBC के लिए कॉलम-10 में ड्रॉप डाउन लिस्ट सुनिश्चित कराने की मांग।
  2. संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा: अनुच्छेद 340, प्रथम संविधान संशोधन 1951 द्वारा जोड़े गए अनुच्छेद 15(4) व 16(4), अनुच्छेद 340(3), तथा संविधान के भाग-16 (स्पेशल प्रोविजन) के अनुच्छेद 330, 332, 334 और 2023 में जोड़े गए 330(A), 332(A), 334(A) के उद्देश्यों पर चर्चा।
  3. आरक्षण मॉडल: बिहार के भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल और तमिलनाडु के 69% आरक्षण की तर्ज पर पूरे देश में आरक्षण व्यवस्था, एवं अनुच्छेद 243(T), 243(D), 243(ZH) के तहत पंचायती राज में आरक्षण पर मंथन।
  4. नया परिसीमन: देश में 545 से बढ़ाकर 850 लोकसभा सीटों के प्रस्तावित परिसीमन में डिप्रेस्ड क्लास (Touchable) – OBC, BC, EBC, MBC, DNT, ANT, SC, ST सहित वंचित वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व (आरक्षण) सुनिश्चित करने पर सुझाव।

कार्यक्रम में देश भर से फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

आयोजन मंडल – OBC फेडरेशन ऑफ इंडिया:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष: जे. इंजूरप्पा, बैंगलोर (कर्नाटक)
  • राष्ट्रीय संयोजक: दौलतराम फेसिया, राजस्थान
  • राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर: रामेश्वर ठाकुर, एडवोकेट पटना हाईकोर्ट, बिहार – 9835201223
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता: सतीश चंद्र नायक, उत्तर प्रदेश – 7500710071
  • महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष: पोटलोरी देवी, गुंटूर (आंध्र प्रदेश)

संपर्क एवं स्थान: राँची, झारखंड।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *