प्रतापगढ़: भारतीय सर्वजन विकास पार्टी ने घुइसरनाथ रोड पर मनाई वाल्मीकि जयंती

Pratapgarh UP
Headline:
प्रतापगढ़: भारतीय सर्वजन विकास पार्टी ने घुइसरनाथ रोड पर मनाई वाल्मीकि जयंती

News:

प्रतापगढ़। भारतीय सर्वजन विकास पार्टी द्वारा रविवार, 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन घुइसरनाथ रोड, लालगंज, अझारा, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान और समानता का संदेश दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से *ओमप्रकाश पांडे, लवकुश शर्मा, महेश, राकेश, आशीष, श्रवण कुमार मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *