ओबीसी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई सामाजिक न्याय की गुहार, 28 अक्टूबर को सुनवाई
कन्याकुमारी से कश्मीर तक जन जागरण यात्रा को लेकर राजा राम मोहन रॉय मेमोरियल हॉल में होगी विचार गोष्ठी
नई दिल्ली। ओबीसी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सामाजिक न्याय की मांग को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है। फेडरेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस याचिका पर 28 अक्टूबर 2026 को सुनवाई होनी है।
सुनवाई के उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारों से संबंधित देशव्यापी अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह गोष्ठी कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित जन जागरण एवं जन संवाद यात्रा के विषयों पर सुझाव एवं सहयोग को लेकर केंद्रित होगी।
कार्यक्रम का विवरण:
स्थान: राजा राम मोहन रॉय मेमोरियल हॉल, निकट सुप्रीम कोर्ट, ITO मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली।
दिनांक: 28 अक्टूबर 2026, बुधवार
समय: दोपहर 1 बजे से
फेडरेशन ने बताया कि इस गोष्ठी में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, जिला कोर्ट एवं तहसील कोर्ट के अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, व्यापारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी, समाजसेवी सहित विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजक मंडल: एडवोकेट रामेश्वर ठाकुर पटना, डॉ. शशि यादव, सुरेश कुमार, कमलेश यादव, सोनिया आर्य (ओबीसी फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली) सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि।

