
बालाघाट। सेन शक्ति महा संगठन मध्य प्रदेश ने संगठन का विस्तार करते हुए शुभम श्रीवास को जिला बालाघाट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार शुभम श्रीवास के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए कोर कमेटी, प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जबलपुर संभाग अध्यक्ष संतोष श्रीवास ने कहा कि शुभम श्रीवास के नेतृत्व में बालाघाट जिले में सेन समाज और अधिक संगठित होगा और समाज हित के कार्य तेज गति से होंगे।
नियुक्ति पर सेन समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभम श्रीवास को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
– संतोष श्रीवास, जबलपुर संभाग अध्यक्ष, सेन शक्ति महा संगठन म.प्र.
