*403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करेगी पार्टी, प्रदेश के सभी जिलों-मंडलों में नई टीम गठन पर चर्चा*
*लखनऊ/नई दिल्ली। 29 अक्टूबर 2026।*
आज दिनांक 29/10/2026 को भारतीय सर्वजन विकास पार्टी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय शर्मा ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री राकेश कुमार सेन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्री नवनीत सेन एवं मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के राष्ट्रीय प्रभारी श्री संतोष श्रीवास (बालाघाट) शामिल हुए।
बैठक में आगामी *उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027* को लेकर विशेष चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने के लिए नई टीम के गठन पर गहन मंथन हुआ। तय किया गया कि प्रतिदिन ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों एवं विधानसभा स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय सर्वजन विकास पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी *403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करेगी।* इसके लिए पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से सहयोग की अपील की है।
बैठक में संगठन विस्तार और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने पर भी जोर दिया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट – भारत दैनिक दुनिया*
—
