दिल्ली में बादल-बारिश वाली नई चेतावनी मौसम

Delhi Weather update

दिल्ली में शनिवार रात आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। वायु गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर देखने को मिला। तीन दिन बाद हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी दिल्ली और आसपास के एक बड़े हिस्से में शनिवार की रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते रविवार को दिल्ली के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला।

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी पर बने एक अवदाब के 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस तूफान के कारण दक्षिणी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस तूफान के कारण ओडिशा में 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तक देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *