भारतीय सर्वजन विकास पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार की कमान सौंपी

भारतीय सर्वजन विकास पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार की कमान सौंपी

शुभम श्रीवास बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश पांचें को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; पूरे देश में संगठन विस्तार की तैयारी

संवाद बालाघाट

अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सर्वजन विकास पार्टी

संतोष श्रीवास राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय सर्वजन विकास पार्टी

लांजी। भारतीय सर्वजन विकास पार्टी भारत द्वारा देशभर में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुभम श्रीवास को प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकाश पांचें को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


पार्टी की ओर से बताया गया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी संतोष श्रीवास की अनुशंसा पर की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।.

प्रकाश पांचें को प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सर्वजन विकास पार्टी
देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा करने की तैयारी
भारतीय सर्वजन विकास पार्टी भारत द्वारा पूरे देश में संगठन के विस्तार की योजना तैयार की गई है। पार्टी का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में प्रदेश कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, लोकसभा क्षेत्र कार्यकारिणी, विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी एवं बूथ स्तर तक संगठन का गठन करना है।पार्टी के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की नियुक्ति भी की जानी है, ताकि पार्टी का संगठन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं जमीनी स्तर तक मजबूत हो सके।
इन राज्यों में संगठन विस्तार की योजना
पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश एवं गोवा सहित देश के विभिन्न राज्यों में संगठन विस्तार की योजना बनाई गई है।
पार्टी का कहना है कि इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद क्रमबद्ध तरीके से मंडल, जिला, लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का प्रयास किया जाएगा।
इच्छुक कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की अपील
भारतीय सर्वजन विकास पार्टी ने संगठन से जुड़ने के इच्छुक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से संपर्क करने की अपील की है। पार्टी की ओर से बताया गया कि विभिन्न राज्यों एवं संगठनात्मक इकाइयों में जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक व्यक्ति पार्टी से संपर्क कर सकते हैं।मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त शुभम श्रीवास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पांचें को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी संतोष श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पांचें एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम श्रीवास ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *