भारतीय सर्वजन विकास पार्टी का सदस्यता महाअभियान तेज, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार पर जोर

पार्टी ने प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

भारतीय सर्वजन विकास पार्टी (BSVP) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने की पहल की है। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा विधानसभा स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से इच्छुक नागरिक पार्टी की प्राथमिक अथवा सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ एवं विधानसभा स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया है।

भारत दैनिक दुनिया | विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *