पंचायत चुनाव: न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने तीन महीने के भीतर संपूर्ण पंचायत चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का आदेश दिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: कोर्ट ने जेवर के पास स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी किया है।
हत्या के दोषी को राहत: जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की पीठ ने 2017 के एक हत्या मामले में दोषी नंदलाल राय उर्फ बबलू राय की सजा पर रोक लगाई है, ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सके।