श्रेयस अय्यर को छोड़ा, कोहली समेत भारतीयों की भरमार; पुजारा ने चुनी करंट ODI वर्ल्ड इलेव

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पसंदीदा करंट वनडे वर्ल्ड इलेवन चुनी है। इसमें सिर्फ वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो मौजूदा वक्त में वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। पुजारा की इलेवन में भारत के छह, वेस्टइंडीज के दो जबकि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का एक-एक खिलाड़ी है। इलेवन में भले ही भारतीय खिलाड़ियों की भरमार हो लेकिन पुजारा ने मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी। अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान और वनडे में उपकप्तान हैं। उन्होंने अब तक 82 वनडे मुकाबलों में 45.44 के औसत से 3136 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 24 अर्धशतक हैं

टॉप 3 में गिल, रोहित और कोहली

पुजारा ने करंट वनडे वर्ल्ड इलेवन का खुलासा क्रिकन्फो पर किया। उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल का जिक्र किया, जो भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। गिल ने 70 वनडे में 3713 रन बटोरे हैं, जिसमें 64.01 का औसत रहा। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उनके खाते में 291 वनडे में 12120 रन हैं, जिसमें 49.26 का औसत रहा। पुजारा ने सुपरास्टार बल्लेबाज कोहली को तीसरे नंबर रखा। कोहली ने 317 मुकाबलों में 58.78 के औसतसे 15109 रन जुटाए हैं। वह वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। कोहली ने 55 शतक लगाए हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा हैं। कोहली और रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके और सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

होप को भी इलेवन में शामिल किया

पुजारा ने मध्यक्रम में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को जगह दी। रूट ने 198 वनडे में 8010 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.37 का औसत है। भारत के अनुभवी विकेटकीपर के एल राहुल (101 मैचों में 3541 रन) भी इलेवन में हैं। पुजारा ने हाल ही में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में गदर काटने वाले शेप होप को भी रखा है। वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज होप ने अपने करियर में 158 मैचों में 6590 रन जोड़े हैं। साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन ने 34 वनडे में 52 विकेट लेने के अलावा 647 रन बनाए हैं। भारत के स्पिनर कुलदीप यादव आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने 124 वनडे में 201 शिकार किए हैं। धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह ने 91 वनडे में 151 विकेट चटकाए हैं। पुजारा ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हैनरी (95 मैचों में 172 विकेट) और वेस्टइंडीज के पेसर जेडन सील्स (36 वनडे में 48 शिकार) को भी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *