25, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को 6 पालियों में होगी PET परीक्षा, परीक्षा वाले जिलों में बंद रहेंगे विद्यालय
लखनऊ/प्रयागराज।* उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है।
शिक्षा निदेशक (मा0), उत्तर प्रदेश, लखनऊ (प्रताप सिंह बघेल) द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र (पत्रांक: शिविर/29913-30025/2026-27 दिनांक 16 अक्टूबर, 2026) के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा *25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 01 नवंबर (रविवार) 2026* को कुल 06 पालियों (प्रत्येक दिन दो पालियां) में आयोजित होगी।
शासन के पत्र संख्या 2462/15-7-2026-209516 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 और कार्मिक अनुभाग-3 के पत्र दिनांक 01 अक्टूबर 2026 के निर्देश के क्रम में *दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को PET परीक्षा से संबंधित जनपदों में एक दिवस का शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।*
यह अवकाश आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूँ, बुलन्दशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, संत रविदास नगर, शाहजहाँपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर व उन्नाव सहित सभी परीक्षा केंद्र वाले जनपदों में लागू रहेगा।
शिक्षा निदेशक ने सभी DIOS को निर्देश दिया है कि उक्त तिथि को शैक्षिक अवकाश सुनिश्चित कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।
*ब्यूरो रिपोर्ट – भारत दैनिक दुनिया*
